{"_id":"6a41fed1ce44f4cec804667a","slug":"video-crowds-began-gathering-for-cm-yogis-public-meeting-early-in-the-morning-in-pilibhit-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: सीएम योगी की जनसभा में सुबह से उमड़ने लगे लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: सीएम योगी की जनसभा में सुबह से उमड़ने लगे लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Mukesh Kumar
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:42 AM IST
Link Copied
पीलीभीत जिले के पतरासा कुंवरपुर गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा के लिए सोमवार को सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी जुट रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे सभा स्थल के निकट बने हेलीपैड पर उतर सकता है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंच की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जबकि लाभार्थियों को व्यवस्थित ढंग से बैठाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल पर चार स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।