फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five employees found absent; instructions issued to withhold salaries.

Pilibhit News: पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के दिए निर्देश

Fri, 24 Jul 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Five employees found absent; instructions issued to withhold salaries.
विकास भवन में कृ​षि विभाग के कक्ष में निरीक्षण करते सीडीओ। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। सीडीओ के औचक निरीक्षण में विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों के करीब पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने पांचों कर्मचारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश संबंधित विभागीय अफसरों को दिए। साथ ही विकास भवन की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने सुबह सवा दस बजे विकास भवन के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला पंचायती राज कार्यालय, समाज कल्याण विभाग आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग की वरिष्ठ सहायक लता कुमारी, नेडा कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अमित कुमार, अल्पसंख्यक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक नदीम अहमद, प्रोबेशन कार्यालय के सुमित कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अनुपस्थित मिलने पर उनका स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोके जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि अनुपस्थित मिलने पर पांच कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। साथ ही उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed