{"_id":"6a627bbc311d9eb2f903ac3f","slug":"several-leaders-including-the-sp-district-president-were-placed-under-house-arrest-before-their-planned-visit-to-delhi-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-164891-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दिल्ली जाने से पहले सपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता किए गए नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दिल्ली जाने से पहले सपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता किए गए नजरबंद
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष के घर में मौजूद पुलिसकर्मी। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित छात्र-युवा आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा घरों में नजरबंद कर दिया गया। पदाधिकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की है।
जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिले से भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि सुबह से ही पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस बल तैनात कर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्र और युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता व अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में उनकी आवाज उठाने वाले नेताओं को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। नजरबंद करने वालों में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर आदि शामिल रहे। संवाद