सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fruit prices rise on the first day of Ramadan, with demand for dates high.

Pilibhit News: रमजान के पहले दिन ही बढ़े फलों के दाम, खजूर की मांग रही अधिक

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fruit prices rise on the first day of Ramadan, with demand for dates high.
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के लोगों ने रोजा इफ्तार के लिए खरीदे फल
Trending Videos

पीलीभीत। मांग बढ़ी तो रमजान के पहले दिन ही फलों के दाम बढ़ गए। फलों की कीमत में 20 फीसद तक बढ़ोतरी देखी गई। बाजार में हालांकि रोजा इफ्तार के लिए खजूर की मांग अधिक रही। मेवा और अन्य खाद्य पदार्थों की खरीद भी हुई।
बृहस्पतिवार से रमजान शुरू हो गया है। एक माह तक रोजा रखने वाले मुस्लिम समाज के लोग रोजा इफ्तार के समय फलों का सेवन अधिक करते हैं। इसके अलावा खजूर, मेवा और अन्य खाद्य पदार्थ भी इफ्तार में शामिल रहता है। रमजान में मांग बढ़ते ही फलों के दाम भी बढ़ गए। शहर की फल बाजार, नीबू मंडी में लगने वाले फलों के ठेलों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। लोगों ने सेब, अमरूद, चीकू, अंगूर सहित अन्य फल खरीदे। वहीं, बाजार में करीब 15 प्रकार के खजूर भी हैं। इनमें सउदी के खजूर की मांग अधिक रही। बाजार में 200 से 600 रुपये किलो कीमत तक के खजूर खरीदे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



फल बाजार में बढ़ हुए रेट की दर प्रति किलो
फल वर्तमान दो दिन पहले
सेब 150 120
केला 60 40
अमरूद 80 50
चीकू 60 50
अंगूर 140 100
अंगूर काले 200 160
अनार 150 130
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed