{"_id":"69975dca4d64b77e6100db45","slug":"spirit-student-injured-in-monkey-attack-still-takes-exam-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-154081-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बा : बंदर के हमले में घायल होने के बावजूद परीक्षा देने आई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बा : बंदर के हमले में घायल होने के बावजूद परीक्षा देने आई छात्रा
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद परीक्षा देने जाती घायल छात्रा। संवाद
विज्ञापन
न्यूरिया। इंटरमीडिएट की छात्रा अर्चना को सुबह घर की छत पर पढ़ाई करने के दौरान एक बंदर ने हमला करके गंभीर घायल कर दिया। घायल होने के बाद भी छात्रा जिद करके अपनी परीक्षा देने के लिए केंद्र पर जा पहुंची। वहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी ले जाया गया। उपचार के बाद छात्रा फिर परीक्षा केंद्र पर जा पहुंची और धैर्य के साथ परीक्षा दी।
गांव हरकिशनापुर निवासी श्रीपाल की पुत्री अर्चना यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की छात्रा है। बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में उसकी नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा थी। वह सुबह के समय अपने मकान की छत पर बैठकर नागरिक शास्त्र की पढ़ाई करके परीक्षा की तैयारी में जुटी थी। इसी दौरान एक बंदर वहां आ पहुंचा। छात्रा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बंदर ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। बंदर से बचने को भागने के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण छात्रा छत से नीचे आ गिरी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा जिद करके दोपहर दो बजे अपने परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जा पहुंची। परीक्षा के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। उपचार के बाद छात्रा ने खुद को संभालते हुए दोबारा केंद्र पर पहुंचकर अपनी परीक्षा दी। हालांकि इस दौरान छात्रा के परिजन काफी चिंतित रहे। परीक्षा देने के उपरांत जब छात्रा वापस घर लौटी, तब परिजन को राहत मिली। संवाद
-- -- -- -- -- --
Trending Videos