फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man arrested for assaulting and threatening an employee with a gun after being denied petrol on credit.

Pilibhit News: उधार पेट्रोल न मिलने पर कर्मचारी से मारपीट, बंदूक दिखाकर धमकाने वाला गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for assaulting and threatening an employee with a gun after being denied petrol on credit.
गजरौला। थाना क्षेत्र के ग्राम सकरिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल न मिलने से नाराज युवक द्वारा कर्मचारी से मारपीट और बंदूक दिखाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो नाली बंदूक बरामद कर बाइक सीज कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम सकरिया स्थित पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी तरनवीर सिंह निवासी ग्राम सकरिया ने पेट्रोल पंप कर्मचारी परमजीत यादव के साथ मारपीट की। आरोप है कि कुछ देर बाद वह दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा और दो नाली बंदूक दिखाकर कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर थाना गजरौला कला में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed