फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No passenger shelters at major intersections; passengers forced to get drenched in the rain.

Pilibhit News: मुख्य चौराहों पर यात्रीशेड नहीं, बारिश में भीगने को मजबूर यात्री

Sat, 01 Aug 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
No passenger shelters at major intersections; passengers forced to get drenched in the rain.
शहर के असम चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे खड़े यात्री। संवाद - फोटो : 1
असम और नौगंवा चौराहे पर इंतजार के दौरान नहीं मिलती राहत, दुकानों में लेना पड़ता है सहारा
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के प्रमुख असम चौराहे और नौगंवा चौराहे पर यात्रीशेड न होने से राहगीरों और बस-टेंपो का इंतजार करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक कठिन हो गई है। बारिश शुरू होते ही यात्रियों को भीगते हुए खड़ा रहना पड़ता है या फिर आसपास की दुकानों में शरण लेनी पड़ती है।
इन दोनों चौराहों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए बस, ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहन पकड़ते हैं। सुबह और शाम के समय यहां यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है, लेकिन उनके बैठने या बारिश और धूप से बचने के लिए कोई यात्री शेड नहीं है। बारिश के दौरान अचानक मौसम खराब होने पर यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे भी भीगने को मजबूर हो जाते हैं। स्थानीय दुकानदार भी बताते हैं कि बारिश होने पर बड़ी संख्या में यात्री उनकी दुकानों के सामने आकर खड़े हो जाते हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर यात्री शेड का निर्माण कराया जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को मौसम की मार से राहत मिल सके। उनका कहना है कि यह सुविधा लंबे समय से जरूरी है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बारिश शुरू होने पर सबसे अधिक दिक्कत होती है। दुकानों के बाहर लगे त्रिपाल टपकने लगता है। ऐसे में सबसे अधिक बुजुर्गों और बच्चों को होती है। चौराहे पर इनकी व्यवस्था होना चाहिए।
- महेंद्र गंगवार।
--
यात्रीशेड न होने से लोग दुकानों का सहारा लेते हैं, लेकिन ग्राहकों के पहुंचने पर यात्रियों को इधर-उधर हटने के लिए कहना होता है। ऐसे में कई बार नोकझोंक भी हो जाती है।
- राजेश कुमार।
-----------------
शहर में जिन स्थानों पर जरूरत है। वहां पर जल्द ही यात्री शेड बनवाएं जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए है।

-संजय सिंह गंगवार, शहर विधायक, राज्यमंत्री

शहर के असम चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे खड़े यात्री। संवाद

शहर के असम चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे खड़े यात्री। संवाद- फोटो : 1

शहर के असम चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे खड़े यात्री। संवाद

शहर के असम चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे खड़े यात्री। संवाद- फोटो : 1

शहर के असम चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे खड़े यात्री। संवाद

शहर के असम चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे खड़े यात्री। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed