{"_id":"692351f090cfc4f3420d16b6","slug":"positive-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-148596-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अलायंस क्लब ने की जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अलायंस क्लब ने की जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में मदद
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अलायंस क्लब मधुबन एवं मैत्री ने दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में मदद की है। संस्था ने दोनों परिवारों को 51-51 सौ रुपये का शादी का सामान खरीद कर दिया है।
क्लब की नवंबर की बैठक किरण हाडा की अध्यक्षता में ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर हुई। प्रतिमा दास और कविता सिंह की ओर से आयोजित इस बैठक में क्लब की महिलाओं ने कई खेलों में प्रतिभाग किया। साथ ही जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में मदद की। शादी के सामान में दो बड़े साइज के बक्से, साड़ियां, सूट, शॉल और लड़कों के लिए पैंट-शर्ट का कपड़ा, बर्तन, सुहाग का सामान और अन्य उपहार दिए। चार्टर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मधु कुमार ने बताया कि जरूरतमंद कन्याओं के विवाह के लिए समय-समय पर सहायता दी जाती है। अब तक 100 से ज्यादा कन्याओं के विवाह के लिए सहायता प्रदान की जा चुकी हैं। बैठक में मिथिलेश शर्मा, किरण, कंचन, डॉ. अनुरीता, रुचि, संगीता शुक्ला, निशा, सीमा, अंशु, संध्या, अनीता, मोनिका, दीपा आदि मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos