फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power remained out for hours in several areas, including the Dudhiya Mandir feeder.

Pilibhit News: दूधिया मंदिर फीडर समेत कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली

Sat, 01 Aug 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Power remained out for hours in several areas, including the Dudhiya Mandir feeder.
पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूधिया मंदिर फीडर पर सुबह से ही कई बार बिजली की आवाजाही होती रही। देर रात तक भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी, जिससे लोगों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। दूधिया मंदिर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि दोपहर से ही बिजली बार-बार आती-जाती रही।
विज्ञापन

देर रात तक भी स्थिति सामान्य नहीं होने पर लोगों ने सोशल मीडिया और विभागीय ग्रुपों पर शिकायतें दर्ज कराईं। कमल्ले चौराहा, साईं धाम कॉलोनी, बेनहर फीडर क्षेत्र और अन्य मोहल्लों से भी लंबे समय तक बिजली न आने की शिकायतें सामने आईं। इसके साथ ही कांशीराम आवास के पास सोनी मस्जिद क्षेत्र में तीनों बिजली तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने से वहां की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला डालचंद स्थित कब्रिस्तान के पास लगे खंभे में तकनीकी समस्या आने से वहां की आपूर्ति बाधित रही। उमस के साथ पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।

एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि दूधिया मंदिर फीडर सहित जिन क्षेत्रों से शिकायतें मिलीं। वहां लाइन स्टाफ को भेजकर फॉल्ट दूर कराया जा रहा है। पेड़ों की टहनियों और स्थानीय तकनीकी खराबियों को भी ठीक कराया जा रहा है। जल्द सभी क्षेत्रों में सामान्य बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed