{"_id":"697f9a18fda39f35ba0d6d69","slug":"rcv-neuria-defeated-shakti-farm-to-win-the-tournament-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-152974-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरसीवी न्यूरिया ने शक्तिफार्म को हराकर जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरसीवी न्यूरिया ने शक्तिफार्म को हराकर जीता टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
राजा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता आरसीवी न्यूरिया के कप्तान हासिम को ट्रॉफी व पुरस्कार भेंट
विज्ञापन
न्यूरिया। राजा कॉलोनी स्थित संजय गांधी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए राजा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आरसीवी क्रिकेट क्लब न्यूरिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शक्तिफार्म क्रिकेट क्लब को 175 रचों के बड़े अंतर से पराजित कर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीवी न्यूरिया के कप्तान हासिम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए आरसीवी न्यूरिया की टीम ने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 300 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर न केवल टूर्नामेंट बल्कि इस ग्राउंड का अब तक का सर्वाधिक स्कोर भी रहा।
आरसीवी न्यूरिया की ओर से हफीज ने 38 गेंदों पर नाबाद 130 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 17 छक्के और चार चौके शामिल रहे। गगन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 11 छक्कों और दो चौकों की मदद से 86 रन बनाए, जबकि नाजिम ने पांच छक्के और पांच चौके लगाकर 58 रसों का योगदान दिया। हफीज और गगन के बीच दूसरे विकेट के लिए 159 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इसके बाद 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शक्तिफार्म की टीम आरसीवी न्यूरिया के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 14 ओवर तीन गेंद में मात्र 125 रन पर आउट हो गई। शक्तिफार्म की ओर से विक्रम ने 21 गेंदों पर पांच छक्के और एक चौके की मदद से सर्वाधिक 39 रन बनाए। गेंदबाजी में भी आरसीवी न्यूरिया का दबदबा रहा। हफीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बेस्ट बॉलर का पुरस्कार शक्तिफार्म के गेंदबाज तारक को प्रदान किया गया। विजेता आरसीवी न्यूरिया टीम को 30 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता शक्तिफार्म टीम को 15 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रथम पुरस्कार डॉ. दीपक गंगवार एवं डॉ. पूनम गंगवार की ओर से दिया गया। उपविजेता टीम को संधु ब्रदर्स की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार रेंजर साइकिल, लक्ष्मी ज्वेलर्स न्यूरिया की ओर से दी गई। बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार पार्थ सारथी की तरफ से दिया गया। मैच के मुख्य अतिथि डिवाइन एलर्जी अस्थमा सेंटर एवं अनुज नर्सिंग होम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक गंगवार और डॉ. पूनम गंगवार रहे। आयोजन समिति ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos