{"_id":"69d8024ba196d51edb09333f","slug":"report-filed-against-brother-in-law-and-sister-in-law-for-burning-married-woman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-157069-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता को जलाने के आरोप में देवर-देवरानी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता को जलाने के आरोप में देवर-देवरानी पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विवाहिता को डीजल छिड़ककर जलाने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर देवर-देवरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, घायल महिला का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव चिड़ियादाह निवासी इदरीश अंसारी ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सीमा अंसारी की शादी करीब 10 साल पहले थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव विसेन निवासी आसिफ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के देवर और देवरानी उससे रंजिश रखते हैं। बुधवार सुबह सीमा का पति आसिफ ट्रैक्टर लेकर खेत पर काम करने गया था। घर में सीमा अकेली थी। आरोप है कि देवर अफरोज उर्फ आजम और देवरानी दरकश ने सीमा के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी। महिला का गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
Trending Videos