सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads and streets have not been repaired even after a year.

Pilibhit News: एक वर्ष बाद भी नहीं कराई सड़कों और गलियों की मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Roads and streets have not been repaired even after a year.
विज्ञापन
चुर्रा सकतपुर। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों और गलियों की एक साल बाद भी मरम्मत नहीं हो पाई है। ठेकेदार की ओर से मरम्मत न कराए जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos




जल जीवन मिशन के अंतर्गत करीब दो वर्ष पूर्व ओवरहेड टैंक बनाने और पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था। इस दौरान ठेकेदारों ने गांव की अधिकतर सड़कों और गलियों को खोद दिया था। पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद इन सड़कों और गलियों की उचित मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी हुई सड़कें और गलियां अब नाली जैसी दिखती हैं। इससे ग्रामीणों को पैदल चलने और वाहन चलाने में कठिनाई होती है। गांव के हरपाल, मोहन स्वरूप, जयपाल, विनोद, शिवकुमार और राजाराम ने इस संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अनदेखी के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। उनका आरोप है कि ठेकेदार जानबूझकर मरम्मत नहीं करवा रहा है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।







सड़कें और गलियां तत्काल सही होना बहुत जरूरी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।



रघुवीर पाल







ठेकेदार सड़कों और गलियों की मरम्मत जानबूझकर नहीं करवा रहा है। ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।



- राज बहादुर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed