सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Skills of the disabled will be enhanced, Divyasha Kendra will provide more help

Pilibhit News: निखरेगा दिव्यांगजन का कौशल, दिव्याशा केंद्र से मिलेगी और अधिक मदद

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Skills of the disabled will be enhanced, Divyasha Kendra will provide more help
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्रीय बजट में दिव्यांगजन का खास ख्याल रखा गया है। दिव्यांग कौशल और दिव्यांग सहारा योजना जिले के दिव्यांगजन का सहारा बनेगी। इन योजनाओं से दिव्यांग समूह सशक्त एवं प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र और मजबूत होंगे। दिव्याशा केंद्र दिव्यांगजन के लिए और अधिक मददगार बनेगा।
Trending Videos

जिले में प्रदेश का पहला प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र संचालित है। एलिम्को के सहयोग से इस केंद्र से दिव्यांगों और 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों की जांच और सहायक उपकरण मुहैया कराए जाते हैं। रविवार को केंद्रीय बजट में दिव्यांग सहारा योजना की घोषणा की गई है। इससे सभी पात्र दिव्यांगजन को उच्च गुणवत्ता वाले सहायक उपकरण मुहैया कराना है। इस योजना से उपकरण मुहैया कराने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण( एलिम्को) को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उपकरणों का उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्रों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है। उधर, दिव्यांग कौशल योजना से दिव्यांगजन और समूहों को प्रशिक्षण के साथ ही आजीविका के बेहतर अवसर मुहैया कराने पर जोर दिया गया है। इन दोनों योजनाओं से जिले के 35 हजार से अधिक दिव्यांगों को काफी मदद मिलेगी।

वर्जन
केंद्रीय बजट दिव्यांगजनों के लिए बहुत ही हितकारी है। कौशल योजना से दिव्यांगजन के लिए आजीविका के अवसर बढ़ेंगे। जिले में संचालित दिव्याशा केंद्र की मजबूती की बात भी बजट में कही गई है। इससे दिव्यांगजन को काफी मदद मिलेगी। – सुखबीर सिंह भदौरिया, समन्वयक जिला दिव्यांग पुनर्वास एवं दिव्याशा केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed