{"_id":"697f9a36dc6b6fe0660df5f8","slug":"tourists-flock-to-ptr-on-holiday-tigers-spotted-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-152980-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छुट्टी के दिन पीटीआर के उमड़े सैलानी, बाघों के हुए दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छुट्टी के दिन पीटीआर के उमड़े सैलानी, बाघों के हुए दीदार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। छुट्टी के दिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) सैलानियों से गुलजार रहा। बराही, महोफ और मुस्तफाबाद बुकिंग काउंटरों पर सुबह से ही पंजीकरण को लेकर भारी भीड़ लगी रही। सबसे बड़ा आकर्षण तब बना जब सैलानियों ने जंगल सफारी के दौरान बाघों के दीदार हुए।
मौसम सामान्य होने के बाद पीटीआर के पर्यटन स्थल पर सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अबतक करीब 14 हजार सैलानी भ्रमण के लिए पहुंच चुके हैं। रविवार को सूरज की हल्की धूप और सुहावना मौसम के चलते सैलानी जंगल सैर करने के लिए पहुंचे। सर्वाधिक भीड़ मुस्तफाबाद गेस्टहाउस पर रही। सुबह से ज्यादा शाम की शिफ्ट में सैलानियों ने जंगल की सैर की। विभागीय आंकड़ों के अनुसार दिनभर में करीब 500 से अधिक सैलानी रिजर्व पहुंचे, इनमें स्थानीय लोगों के साथ ही बरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर और हल्द्वानी से आए सैलानी शामिल थे। सफारी के बाद सैलानियों ने चूका बीच का भी दौरा किया, जहां शांत जलधारा और हरियाली से घिरे प्राकृतिक दृश्य का भरपूर आनंद लिया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम को निर्देश दिए गए हैं। सैलानियों की आमद लगातार बढ़ रही है और आने वाले महीनों में यह संख्या और अधिक होने की उम्मीद है।
Trending Videos