{"_id":"6a345106ff006a73b407f5c6","slug":"transformer-faults-caused-by-overheating-power-outages-compound-difficulties-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-162193-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ओवरहीट से ट्रांसफाॅर्मरों में हो रहे फाॅल्ट, बिजली कटौती ने बढ़ाईं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ओवरहीट से ट्रांसफाॅर्मरों में हो रहे फाॅल्ट, बिजली कटौती ने बढ़ाईं मुश्किलें
विज्ञापन
घुंघचाई में ट्रांसफार्मर में तेल डालते कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुंंघचाई। गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफाॅर्मरों में तेल की कमी हो रही है। ऐसे में ट्रांसफाॅर्मर के ओवरहीट हो जाने से फॉल्ट की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में इस तरह की समस्या से निपटने के लिए कर्मी निगरानी कर रहे हैं।
गांव में स्थित उपकेंद्र से करीब पांच दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इन दिनों भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। घरों, प्रतिष्ठानों में कूलर, एसपी और पंखे लगातार चलते हैं। इससे बिजली की खपत में काफी वृद्धि हुई है। इस कारण ट्रांसफाॅर्मरों पर दबाव बढ़ रहा है। उनमें भरा तेल भी तेजी से गर्म होकर कम होने लगता है। तेल का स्तर कम होने पर ट्रांसफाॅर्मर के गर्म होने और उसमें खराबी आने की आशंका बढ़ जाती है। कहीं फ्यूज उड़ने तो कहीं ट्रांसफाॅर्मर के अधिक गर्म होने से बिजली आपूर्ति घंटों प्रभावित हो रही है। बलरामपुर में लगे ट्रांसफाॅर्मर में तेल नहीं है, जिससे बिजली ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने ट्रांसफाॅर्मर में तेल भरा, तब आपूर्ति शुरू हो सकी। अन्य कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर ओवरहीट होकर फाॅल्ट कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए ट्रांसफाॅर्मरों की विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। संवाद
--
अत्यधिक गर्मी और बढ़े हुए बिजली लोड के कारण समस्या आ जाती है। तेल पर्याप्त मात्रा में न रहने पर ट्रांसफाॅर्मर अधिक गर्म होकर खराब हो सकता है। टीम ट्रांसफाॅर्मरों की निगरानी कर रही है। जहां दिक्कत होती है, वहां ट्रांसफाॅर्मर में तेल डलवाकर समस्या दूर की जा रही है।
विज्ञापन
-सर्वेश कुमार, एसडीओ