{"_id":"6a5e6099bc9712fe29020d0c","slug":"eo-absent-clerk-heard-the-grievance-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-173307-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ईओ गैरहाजिर, लिपिक ने सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ईओ गैरहाजिर, लिपिक ने सुनी फरियाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका परिषद बेल्हा व नगर पंचायतों में सोमवार को जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया। मानिकपुर नगर पंचायत में ईओ नदारद रहे। उनकी अनुपस्थिति में लिपिक ने शिकायतें सुनीं।
नगरपालिका बेल्हा परिषद के कार्यालय में ईओ राकेश कुमार ने जनसुनवाई की। कुल सात शिकायतें आईं। इसमें चार शिकायतें साफ-सफाई व दो शिकायतें जल निकासी से संबंधित, एक शिकायत स्ट्रीट लाइट न जलने की रही। ईओ ने इन सभी के निस्तारण का निर्देश दिया। नगर पंचायत मानिकपुर में सोमवार को अधिशासी अधिकारी अजय कुमार अनुपस्थित रहे। ऐसे में कार्यालय के बड़े बाबू राकेश जनसुनवाई की। उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण-पत्र से संबंधित एक शिकायत आई थी, जिसका निस्तारण कर दिया गया। राकेश ने बताया कि ईओ अजय कुमार के पास कुंडा व मानिकपुर नगर पंचायत दोनों का प्रभार है। वह कुंडा नगर पंचायत में जनसुनवाई के लिए गए हैं।
नगर पंचायत रामगंज में अधिशासी अधिकारी के मेडिकल अवकाश पर जाने के कारण नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह ने कर्मचारियों के साथ बैठकर जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 9 शिकायतें आई। जिनका निस्तारण किया गया। इधर, नगर पंचायत पृथ्वीगंज ईओ रिचा यादव ने जनसुनवाई की। यशवंत सरोज ने राजापुर वार्ड रास्ते व प्राथमिक विद्यालय परिसर में सफाई न होने की शिकायत की। घाटमपुर के सुधाकर ने स्ट्रीट लाइट मरम्मत कराने की मांग की। ईओ ने बताया दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ दोनों का निस्तारण कर दिया गया। नगर पंचायत पट्टी में ईओ राबिन सिंह ने समस्याओं का निस्तारण किया।
विज्ञापन
-- --