फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wails echoed through Lekhpal Colony; three funeral biers were carried out together.

Pratapgarh News: लेखपाल कॉलोनी में गूंजी चीत्कार, एक साथ उठीं तीन अर्थियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wails echoed through Lekhpal Colony; three funeral biers were carried out together.
सई नदी में डूबे सगे भाइयों के शव की तलाश कर रही एसडीआरएफ टीम के रविवार को प्रयागराज लौटने पर स्थानीय गोताखोरों ने देर रात किशोरों के शव को बरामद किया। बेटों को मृत देख निकली परिजनों के बेबसी की चीख ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन

लेखपाल कॉलोनी अचलपुर निवासी रामजी सोनी के बेटे 12 वर्षीय कृष्णा और 14 वर्षीय अनुराग अपने फूफा राजू सोनी के 16 वर्षीय बेटे अमित के साथ स्कूटी से खरीबीर घाट नहाने पहुंचे। पैर फिसलने से तीनों नदी के तेज बहाव में बह गए। गोताखोरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद अमित का शव कादीपुर पुल के पास बरामद किया।
विज्ञापन

नदी में डूबे सगे भाई कृष्णा और अनुराग का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम लापता भाइयों की तलाश सूर्य अस्त होने के पहले तक करती रही। शाम होते ही एसडीआरएफ टीम प्रयागराज रवाना हो गई। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शिवसत निवासी गोताखोर नज्मे उर्फ लाला अपने सहयोगी बदरुद्दीन उर्फ शकील के साथ नाव से सगे भाइयों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब एक बजे अनुराग का शव कादीपुर घाट के पास से बरामद हुआ। सोमवार की भोर में करीब चार बजे कृष्णा का शव खीरीबीर पुल के समीप से गोताखोरों ने ढूंढ़ निकाला। शव देख परिजन रोने बिलखने लगे। मां सीता देवी की चीख से हर किसी का हृदय द्रवित हो उठा। पुलिस ने बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद अमित, कृष्णा, अनुराग की अर्थियां लेखपाल कॉलोनी से उठीं। प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सराफा कारोबारियों ने बंद रखीं दुकानें
फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर बाजार निवासी सराफा कारोबारी राजू सोनी अपने जीजा रामजी सोनी के घर के बगल लेखपाल कॉलोनी अचलपुर में किराये के मकान में रहते हैं। राजू सोनी के बेटे अमित और रामजी सोनी के बेटे कृष्णा और अनुराग की मौत के शोक में कारोबारियों ने सोमवार को दुकानें बंद रखी। सराफा कारोबारियों का परिवार मृतक के घर लेखपाल कॉलोनी अचलपुर में जुटा। जनप्रतिनिधि और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरों के शव को बरामद किया गया है। शाम होने के कारण एसडीआरएफ टीम प्रयागराज लौट गई थी।
आशुतोष मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed