सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   5646 gas cylinders were distributed throughout the day, yet there was a scramble for them.

Raebareli News: दिनभर में बांटे 5646 गैस सिलिंडर, फिर भी रही मारामारी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
5646 gas cylinders were distributed throughout the day, yet there was a scramble for them.
सरेनी में बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडर के लिए लगी लोगों की लाइन। - फोटो : सरेनी में बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडर के लिए लगी लोगों की लाइन।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रसोई गैस की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर में 5646 रसोई गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। इसके बाद भी शहर से लेकर गांव तक लोगों को ईकेवाईसी और बुकिंग कराने में पसीना बहाना पड़ा। तड़के से ही लाइन में खड़े होकर लोग गैस की बुकिंग करा रहे हैं, लेकिन गैस नहीं मिल पा रही है।
Trending Videos

नसीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार, छतोह में गैस के लिए उपभोक्ताओं को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालात यह हैं कि लोग तड़के से ही एजेंसी के बाहर लाइन लगाना शुरू कर देते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी संचालक को पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है। कुटिया गांव निवासी राम प्रकाश ने तो गत बुधवार शाम साढ़े सात बजे लाइन में लग गए, जिन्हें बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे सिलिंडर मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सूरज सिंह (मेंहदीगंज) और रामजी (बभनपुर) समेत दर्जनों उपभोक्ता बारी का इंतजार करते रहे। सरेनी, प्रतिनिधि के अनुसार, एजेंसी के बाहर बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। गैस के लिए दिनभर लोग परेशान नजर आए, लेकिन तमाम लोग बिना गैस के ही वापस लौट गए। जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले की एजेंसियों को 3861 नए सिलिंडर मिले। इसमें 5646 सिलिंडरों का वितरण किया गया। अब भी स्टॉक में 12771 सिलिंडर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed