{"_id":"69d4d42c33845110c80e8492","slug":"video-video-brasata-ka-btha-nakal-thhapa-sa-kasana-ma-gaha-ka-fasal-katavana-ma-jata-kasana-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरसात के बाद निकली धूप से किसानों में गेहूं की फसल कटवाने में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरसात के बाद निकली धूप से किसानों में गेहूं की फसल कटवाने में जुटे किसान
बीते दो दिनों में खीरो ब्लाक क्षेत्र में हुयी बरसात के बाद अचानक मौसम में बदलाव के साथ ही निकली धूप के बाद किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को कटवाकर घर लाने की होड़ लग गयी । जिससे किसान गांव के आसपास चल रही कम्पाइन मशीन से अपने खेतों की फसल कटाने व भूसा बनवाने के लिए अफरातफरी मची हुई है ।
किसान शंकर बक्स सिंह , शिवकरन यादव , संजय सिंह , राम लाल , शंकर पासी , मुकेश कुमार ने बताया कि बीते दो दिनों में बरसात होने के बाद हमारी 30 प्रतिशत खेतो में खड़ी गेहूं की फसल खराब हो गयी है । वही मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो दिनों में आंधी तूफान के साथ होने वाली बरसात व ओले पड़ने की भविष्यवाणी होने से हम लोग बहुत परेशान है ।
इसीलिए हम लोग गांव में चल रही कम्पाइन मशीन के पास चक्कर लगा रहे है । जिससे आगामी दो दिनों में होने वाली बरसात से पहले अपने खेतों की कटाई कराकर गेहूं व भूसा घर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं । जिससे आगामी दो दिनों में होने वाली बारिश से फसलों को फौरी तौर पर होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।