{"_id":"69d41090b12fc3455a054969","slug":"mud-covered-bypass-people-struggled-in-traffic-jam-for-five-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1032-154785-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कीचड़ से सना बाईपास, पांच घंटे जाम में जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कीचड़ से सना बाईपास, पांच घंटे जाम में जूझे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग पर बेंद गांव के पास बने बाईपास मार्ग पर कीचड़ में फंसे वाहन को निकालती ज
विज्ञापन
रायबरेली। मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग पर बेंद गांव के पास नाले के निर्माण के लिए बनाया गया बाईपास लोगों के लिए सिरदर्द बना है। मामूली बारिश होने पर वाहन फंस जाते हैं। धूप निकलने पर धूल से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। शनिवार और रविवार को मामूली बारिश से कीचड़ और डाले गए बोल्डर में वाहन फंसे रहे। भारी वाहनों को जेसीबी की मदद से निकालना पड़ा। सोमवार को करीब पांच घंटे जाम से जूझना पड़ा।
राजमार्ग पर बेंद नाले पर बना पुल जर्जर था। इसकी जगह पर दो करोड़ से नया पुल निर्माण कराया जा रहा है। आवागमन के लिए बगल में बाईपास बनाया गया है। इसमें केवल मिट्टी और बड़े-बड़े बोल्डर डाले गए हैं। बारिश से कीचड़ में वाहन फंस जाते हैं। धूप निकलने पर धूल उड़ती है। इससे लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है। दो दिन मामूली बारिश होने बाईपास कीचड़ में तब्दील हो गया।
सड़क से बाईपास काफी नीचे होने के कारण भारी वाहन सड़क पर नहीं चढ़ पा रहे थे। इसकी वजह से वाहनों की लंबी लाइन लगी। जेसीबी की मदद से एक-एक वाहनों को धक्का देकर निकालना पड़ा। इस दौरान सुबह पांच बजे से 10 बजे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि पुल बनकर तैयार हो गया है। मिट्टी की भराई चल रही है। इसी सप्ताह से पुल से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
जेसीबी चालक को देने पड़े 200 रुपये
कीचड़ में फंसे वाहनों में जेसीबी से धक्का लगाने के लिए प्रति डंपर और ट्रक चालक को 200 रुपये देने पड़े। विभाग की ओर से यहां पर फंसे वाहनों को निकालने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया। इससे वाहन चालकों में नाराजगी रही। वाहन चालक जितेंद्र कुमार, शिवचरन, आशीष, संदीप कुमार, रोहित साहू ने बताया कि बाईपास पर इतने बड़े बोल्डर डाल दिए गए हैं कि टायर फटने का डर रहता है।
Trending Videos