{"_id":"69d411770be51d57820b2822","slug":"the-issue-of-corruption-was-raised-in-the-disha-meeting-raebareli-news-c-101-1-slko1033-154813-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दिशा की बैठक में भ्रष्टाचार का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दिशा की बैठक में भ्रष्टाचार का उठा मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में मौजूद अमेठी सांसद केएल श
विज्ञापन
रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दौरा रद्द होने के बाद अमेठी सांसद केएल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई। तीन हजार करोड़ लागत की जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही व भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सपा विधायकों ने सरकार को घेरा।
अध्यक्ष ने सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए। अमेठी सांसद ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपनी सभी समस्याएं और शिकायतें सीडीओ को सौंप दें। सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी। सुबह करीब पौने 12 बजे दिशा की बैठक शुरू हुई। पिछली बैठक की अनुपालन आख्या के अनुमोदन के दौरान नामित सदस्य उमेश बहादुर सिंह ने नहर की सिल्ट सफाई की गलत रिपोर्ट देने का मसला उठाया।
अध्यक्ष केएल शर्मा के संज्ञान लेने के बाद संबंधित अधिकारी ने क्षमा मांगी। अमेठी सांसद ने ऊंचाहार के डेडौली में एप्रोच रोड बनने के बाद जल्द पुल बनवाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन को लेकर सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि योजना पूरी तरह से फ्लॉप है। घरों तक पानी पहुंचाने का सपना अधूरा है। नामित सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर कई शिकायतें रखीं। लापरवाही व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। मामले की जांच सीडीओ को सौंपी गई। यह कमेटी सभी शिकायतों की जांच करेगी।
नामित सदस्य गौरव अवस्थी ने कौशल विकास संस्थान के लखीमपुर स्थानांतरित होने से रायबरेली अमेठी के युवाओं को होने वाली समस्या उठाई। इस पर सांसद ने सीएसआर फंड देने वाले सार्वजनिक उद्यमों के अधिकारियों से बात कर ट्रेनिंग सेंटर यही बने रहने के लिए आश्वस्त किया। उन्हाेंने नगर में तीन चौराहों पर लगीं ट्रैफिक लाइट सिग्नल के दो साल से उपयोग न होने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत जैतूपुर में चार करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल व महाराजगंज क्षेत्र के मोन गांव में 10 करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम का सपना कई वर्षों से अधूरा है। इस पर अध्यक्ष ने डीएम को संबंधित विभाग से पता करके मंत्रालय से लिखा-पढ़ी करने का निर्देश दिया।
राही के ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने न्यायालय के आदेश के बावजूद ब्लॉक में डेढ़ वर्ष से विकास के कार्य बाधित किए जाने का आरोप लगाया। इस पर मंत्री दिनेश सिंह ने मुद्दे को विषय से बाहर बताकर चर्चा न करने का सुझाव दिया, लेकिन अध्यक्षता कर रहे अमेठी सांसद ने मामले को गंभीर मानकर प्रमुख को अपनी बात कहने का समय दिया। हरचंदपुर विधायक ने एक कर्मचारी के घर से काम करने की शिकायत की। उधर, मंत्री को छोड़कर भाजपा के कोई विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए।
टंकी से गिरकर किशोर की मौत के मामले की जांच होगी
महराजगंज के ठाकुरपुर गांव में जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी से गिरकर विधवा के 13 साल के बेटे की मौत के मामले की जांच होगी। बछरावां विधायक ने बताया कि इसमें संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। डीएम ने जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता को इस बात के लिए डांट लगाई कि इतने बड़े मसले को उनके संज्ञान में भी नहीं लाया गया। अध्यक्ष केएल शर्मा व राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सपना अच्छा, लेकिन अधूरा है... कैसा धन्यवाद
जल जीवन मिशन पर चर्चा शुरू होते ही बछरावां विधायक ने बोलना शुरू किया। उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए सरेनी विधायक ने भी बेहटा योजना पर ध्यान खींचा। इस पर हल्के-फुल्के मूड में मीटिंग में मौजूद राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने कहा- हर घर जल पर पहुंचने का सपना प्रधानमंत्री ने देखा है, धन्यवाद तो दीजिए। इस पर दोनों विधायकों ने कहा कि सपना अच्छा है, लेकिन अधूरा है। हर घर जब जल ही नहीं पहुंचेगा तो कैसा धन्यवाद।
एम्स में ऑपरेशन के लिए चार साल की वेटिंग
नामित सदस्य गौरव अवस्थी ने एम्स में सर्जरी के लिए चार-चार साल की मिल रही डेट का मुद्दा उठाया। सोनी सिंह नाम की मरीज बीती दो फरवरी को एम्स में दिखाने गई। उसे पित्त की थैली का ऑपरेशन कराना था, लेकिन उसे सर्जरी के लिए 11 मार्च 2030 की डेट दी गई। यह सुनकर अध्यक्ष केएल शर्मा अचंभित रह गए। उन्होंने एम्स के उपस्थित उपनिदेशक से जवाब मांगा। उन्होंने बताया कि सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की कमी है।
घरेलू व कॉमर्शियल गैस की कमी न होने दें : शर्मा
एलपीजी कमी के मुद्दे को खुद अमेठी सांसद केएल शर्मा ने उठाया। कहा कि घरेलू और कॉमर्शियल सिलिंडरों की कमी दूर करने के प्रयास होते रहें। प्रयास किया जाए कि रेस्टोरेंट मालिकों को कॉमर्शियल सिलिंडर बाई रोटेशन मिलते रहें। रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट गौरव अग्रवाल और अन्य सदस्यों ने अमेठी सांसद से गेस्ट हाउस में भेंटकर रेस्टोरेंट मालिकों के सामने आ रही समस्या से अवगत कराया था। गौरा की ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्या ने कहा कि गैस न मिलने से गृहिणियां परेशान हैं। इस पर सदन में हंसी की लहर दौड़ गई।
Trending Videos