{"_id":"69d410f3e5f97280f3059e9b","slug":"minister-and-amethi-mp-engage-in-war-of-words-over-rahul-gandhi-raebareli-news-c-101-1-slko1033-154825-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मंत्री और अमेठी सांसद के बीच राहुल गांधी पर जुबानी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मंत्री और अमेठी सांसद के बीच राहुल गांधी पर जुबानी जंग
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिशा की बैठक के बाद उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और अमेठी सांसद केएल शर्मा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। रेलवे से संबंधित समस्याओं को लेकर सांसद राहुल गांधी द्वारा डीआरएम को लिखे गए पत्र पर मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डीआरएम को पत्र नहीं लिख सकते हैं। उन्हें सदन में मामला उठाना चाहिए या रेल मंत्री को पत्र भेजना चाहिए था।
इस पर तंज कसते हुए अमेठी सांसद केएल शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि यहां के मंत्री होमवर्क तो करते नहीं हैं। उनसे कह दो होमवर्क कर लिया करें। उन्होंने कहा कि डीआरएम ने रेलवे से संबंधित समस्याओं के लिए सभी एमपी को पत्र लिखा है। सांसद राहुल गांधी ने भी रेलवे की समस्या को लेकर डीआरएम को पत्र भेजा है। अन्य एमपी ने भी इस संबंध में पत्र लिखा है।
राहुल के पास समय नहीं : दिनेश
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को एक बार फिर सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा। दिशा की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नकली गांधी और रायबरेली के नकली बेटे आज असली चिराग के सामने नहीं दिखे। इतनी बड़ी बैठक में सांसद राहुल गांधी नदारद रहे। यह बड़ी चिंता का विषय है। रायबरेली के विकास का समय आता है तो उनके पास समय नहीं है।
Trending Videos