{"_id":"69b7057a7d756f69e20f1d4d","slug":"crowded-trains-make-reaching-home-a-difficult-task-raebareli-news-c-101-1-slko1034-153149-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रेनों में भीड़ से घर पहुंचना बना टेढ़ी खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रेनों में भीड़ से घर पहुंचना बना टेढ़ी खीर
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर चलती ट्रेन की खिड़की से इस तरह यात्री को
विज्ञापन
रायबरेली। जिलेभर में 12 केंद्रों पर दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली की परीक्षा छूटते ही स्टेशन परिसर पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। प्लेटफॉर्म खचाखच भर गए। ट्रेन के आते ही अभ्यर्थियों की भीड़ टूट पड़ी। काफी भागदौड़ के बाद भी खाली सीट नहीं मिल सकी।
ट्रेन की बोगियों में दाखिल होने के लिए गेट पर धक्कामुक्की करनी पड़ी। कई अभ्यर्थियों ने धक्कामुक्की से बचने के लिए इमरजेंसी विंडो का सहारा लिया। हर बोगी के गेट तक अभ्यर्थी लटकते हुए रवाना हुए। यही हाल दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद रहा। देर शाम परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलने से राहत मिली।
पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थी आवंटित रहे। उपस्थिति 70 फीसदी से अधिक रही। यही वजह रही कि दोनों पालियों की परीक्षा छूटने के बाद सबसे ज्यादा दबाव रेलवे स्टेशन पर रहा। रोडवेज के बस स्टेशन पर भीड़ जरूर पहुंची, लेकिन अभ्यर्थियों की तादाद सीमित रही।
पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल आई। उस समय तक अभ्यर्थी कम थे। इनमें कुछ अभ्यर्थी दौड़कर पहुंचे और ट्रेन से चले गए। दोपहर एक बजे तक प्लेटफॉर्म खचाखच भर गया। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल करीब 1:30 बजे पहुंची तो अभ्यर्थियों की भीड़ टूट पड़ी।
ट्रेन में पहले से काफी भीड़ होने के कारण अभ्यर्थियों को बोगियों में दाखिल होने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जनरल कोच ही नहीं, एसी और स्लीपर में भीड़ घुस गई। इमरजेंसी विंडो से भी अभ्यर्थी दाखिल होते रहे। इसके बाद आई जनता मेल से भी अभ्यर्थियों ने सफर किया।
दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद स्पेशल ट्रेन के साथ ही लखनऊ, प्रयागराज और प्रतापगढ़ के लिए कई नियमित ट्रेनों से भी अभ्यर्थी लौटते रहे। इससे रात तक अभ्यर्थियों की भीड़ निकल गई। रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस गश्त करती रही।
सीधी ट्रेन न होने से कई अभ्यर्थी लखनऊ रवाना
प्रदेश के कई जिलों से आए अभ्यर्थियों ने ट्रेन से घर लौटना मुनासिब समझा। सीधी ट्रेन सेवा न होने के कारण ज्यादातर अभ्यर्थी ट्रेन से लखनऊ रवाना हुए, ताकि वहां से दूसरी ट्रेन के जरिये घर लौट सकें। काफी यात्रियों ने प्रयागराज, प्रतापगढ़ और वाराणसी की ट्रेन पकड़ी।
सुरक्षा के किए गए पुख्ता प्रबंध
आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह और जीआरपी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए खास सतर्कता बरती गई। हर गतिविधि पर नजर रखी गई। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला ने कहा कि पर्याप्त टिकट काउंटर खोले गए। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थी सकुशल लौट गए।
Trending Videos