सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR lodged in firing case, two arrested

Raebareli News: फायरिंग के मामले में एफआईआर, दो गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 07 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in firing case, two arrested
विज्ञापन
अमावां। तुलसी नगर मोहल्ला निवासी अनिकेत कुमार झा (22) पर हुई फायरिंग के मामले में 11 नामजद और अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सोमवार को पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपी अमेठी जिले का रहने वाला है।
Trending Videos


जांच में पता चला है कि हमलावरों ने एक गुट बना रखा था। उनकी बात न मानने वाले युवकों के साथ मारपीट करते थे। क्षेत्र में दहशत कायम करना चाहते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अनिकेत कुमार झा रविवार शाम करीब छह बजे अपने दोस्त विशाल के साथ नहरिया पर बैठे थे। इसी दौरान बाइकों से सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने अनिकेत की पहले लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की थी। इसके बाद गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली अनिकेत के दाहिने पैर में लगी थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोस्त घटना के दौरान भाग निकला था। घायल के भाई अंकित झा की तहरीर पर पुलिस ने तुलसी नगर निवासी रजत उर्फ अनिकेत सोनकर, उसके भाई आशीष उर्फ अभिषेक सोनकर के अलावा खालीसहाट निवासी गुफरान, मलिकमऊ कॉलोनी निवासी प्रिंस सोनकर, महानंदपुर निवासी बादल यादव, प्रगतिपुरम तुलसी नगर निवासी आदित्य उर्फ चंदन सिंह, देव, त्रिपुला पावर हाउस निवासी अनस पठान, आजाद पठान व रतापुर निवासी उत्तम चौधरी, एक नाबालिग किशोर को नामजद किया गया। कुछ अन्य व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की है।

मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी आजाद पठान को सुबह छह बजे राही स्थित शारदा सहायक नहर के पास से पकड़ा गया। एक किशोर को मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आजाद मूलरूप से अमेठी जिले के इन्हौंना थाना क्षेत्र के राजा फतेहपुर गांव का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि एक साल पहले हमलावरों की घायल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय आपस में सुलह कर ली थी।

बाद में फिर अनबन हो गई। यही वजह रही कि हमलावरों ने युवक गोली मार दी। घायल अनिकेत की हालत अब खतरे से बाहर है। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


मिलने वाली थी नौकरी, जेल चला गया आजाद
मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार बताते हैं कि मामले में नामजद आजाद पठान और अनस पठान दोनों सगे भाई हैं। आजाद के पिता नौशाद पावर कॉर्पोरेशन में तैनात थे। यह सभी त्रिपुला पावर हाउस कॉलोनी में रहते थे। नौशाद का निधन हो चुका है। पिता की जगह आरोपी आजाद को जल्द नौकरी मिलने वाली थी। इसकी प्रक्रिया चल रही थी। नौकरी पाने से पहले ही वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। उसके भाई अनस पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed