फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nauchandi and passenger trains halted to let other trains pass

Raebareli News: ट्रेनें पास कराने के लिए रोकी नौचंदी और पैसेंजर

Sun, 12 Jul 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 12 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi and passenger trains halted to let other trains pass
रायबरेली/बछरावां। जिले से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को शनिवार को बछरावां और कुंदनगंज स्टेशनों पर रोका गया, ताकि दूसरी ट्रेनों को समय से पास कराया जा सके। देर तक ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को परेशानी हुई। उमस भरी गर्मी में परेशान यात्री बोगियों से निकल कर प्लेटफॉर्म पर टहलने को मजबूर हुए। इन ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ गई, जिससे समय पर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हुआ।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर बछरावां स्टेशन पर आधे घंटे लेट थी, लेकिन अगले स्टेशन कुंदनगंज पहुंची तो एक घंटे से ज्यादा लेट हो गई। ट्रेन को कुंदनगंज के होम सिग्नल पर इसलिए रोका गया, ताकि प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस को बिना किसी रुकावट से पास कराया जा सके। पैसेंजर ट्रेन कुंदनगंज स्टेशन पर भी आधे घंटे रुकी। इस दरम्यान पीछे चल रही लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस और सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस को पास कराया गया।
विज्ञापन


इसके पहले नौचंदी एक्सप्रेस बछरावां स्टेशन पर आधे घंटे खड़ी रही, क्योंकि रास्ते में लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर खड़ी थी। इसके चलते पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी पौने दो घंटे और नौचंदी एक्सप्रेस की लेटलतीफी ढाई घंटे हो गई। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बछरावां से छूटने के बाद प्रयागराज पैसेंजर के कुंदनगंज पहुंचने में काफी समय लगा, जिससे नौचंदी एक्सप्रेस रुकी रही। कुंदनगंज स्टेशन पर भी प्रयागराज पैसेंजर देर तक रोकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed