{"_id":"69d40df270c47a8ad501858b","slug":"server-failed-at-farmer-registry-camp-raebareli-news-c-101-1-rai1002-154842-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फार्मर रजिस्ट्री शिविर में सर्वर ने दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फार्मर रजिस्ट्री शिविर में सर्वर ने दिया धोखा
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गांवों में ही किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए सोमवार को शिविर लगाए गए। पहले दिन 401 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुई। ज्यादातर स्थानों पर सर्वर न होने से किसानों को मायूसी हाथ लगी है। किसानों की भूमि को एक स्थान पर प्रदर्शित करने और उनके भू-अधिकारों के अभिलेखीकरण के लिए फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है।
इस कार्य को प्राथमिकता के तहत पूरा करने के उद्देश्य से विशेष अभियान के तहत जिले की 980 ग्राम पंचायतों में 15 अप्रैल तक शिविर लगेंगे। इसकी शुरुआत हो गई है। किसानों ने शिविर में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कराई। पहले दिन किसानों की संख्या कम दिखी। सर्वर न होने के कारण कार्य बाधित रहा। खीरों ब्लॉक के देवगांव में सर्वर न होने से किसान परेशान दिखे। किसान रमेश सिंह, दिनेश ने बताया कि सर्वर नहीं होने से फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आने वाले समय में फार्मर रजिस्ट्री कराने पर ही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। शिविर के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है। इस कार्य में कृषि विभाग के अलावा लेखपाल के अलावा कोटेदार, सफाईकर्मी, समूह सखी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
लेखपाल मौके पर ही किसान के नाम से संबंधित विसंगतियों को ठीक करेंगे, ताकि रजिस्ट्री आसानी से बन सके। खंड विकास अधिकारी अपने विकास खंड के नोडल अधिकारी होंगे और शिविरों का आयोजन करेंगे। उप जिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसील में इस अभियान के नियंत्रक अधिकारी रहेंगे और व्यवस्थाओं को देखेंगे। अभियान के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां से हर दो घंटे पर प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा।
Trending Videos