सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tanu in high school and Nandini in intermediate are district toppers

Raebareli News: हाईस्कूल में तनु व इंटर में नंदिनी जिला टॉपर

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 24 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tanu in high school and Nandini in intermediate are district toppers
न्यू आदर्श ​शिक्षा निकेतन में यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंको से पास होने पर खुशी जताते हा
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित हुए। इसमें हाईस्कूल में जिले के तीन मेधावियों ने राज्य स्तर पर वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) में जगह बनाकर मेधा का परिचय दिया है। जिला स्तर पर वरीयता सूची में 40 मेधावियों ने जगह बनाई है, जिसमें हाईस्कूल के 18 और इंटरमीडिएट के 22 मेधावी शामिल हैं। मेधावियों में बालिकाओं की संख्या ज्यादा रही।
Trending Videos


जिले का ओवरआल परीक्षाफल 85.02 प्रतिशत रहा। इंटर में 85.73 प्रतिशत और हाईस्कूल में 84.31 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। नतीजे घोषित होने के बाद मेधावियों के घर उल्लास का माहौल रहा। विद्यालयों ने भी जश्न मनाया। यूपी बोर्ड की मेरिट में हाईस्कूल के तीन परीक्षार्थियों ने अपना स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सलोन की तनु जायसवाल ने 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ छठवीं पोजीशन बनाई है, वहीं 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ ऊंचाहार से सर्वेश कुमार मिश्र और डलमऊ से अभिषी साहू ने आठवां स्थान अर्जित किया है। इंटरमीडिएट की यूपी मेरिट में इस जिले से किसी भी परीक्षार्थी को जगह नहीं मिली है।

जिला स्तरीय वरीयता सूची में मॉडर्न पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज सलोन की तनु जायसवाल ने हाईस्कूल में 96.83 अंकों के साथ जिला टॉप किया है। इंटरमीडिएट में शहर के मलिकमऊ स्थित वीणा पाणि इंटर कॉलेज की नंदिनी गुप्ता 93.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अव्वल रही। हाईस्कूल में 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वेश कुमार व अभिषी साहू ने दूसरी रैंक और 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ दृष्टि गुप्ता व सोनाली सिंह ने तीसरी रैंक पाई है। इंटरमीडिएट में 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ जया शुक्ला को दूसरी रैंक और 92.60 प्रतिशत अंकों के साथ वैष्णवी को तीसरी रैंक मिली है।

जिले की मेरिट लिस्ट में विबग्योर पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज, एसवीएम इंटर कॉलेज ऊर्जा विहार, न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन, सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलाखारा, बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज, सिद्धार्थ पब्लिक इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कान्ह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, जीपीसीएल पब्लिक इंटर कॉलेज बछरावां, सरस्वती बाल विद्या मंदिर लखनापुर, बाबू सिंह इंटर कॉलेज छिवलहा, राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, कैरियर प्लस इंटर कॉलेज, न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर खीरों, बैसवारा इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों के मेधावियों ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed