{"_id":"69eb1fceaa38f58900066888","slug":"video-rayabral-ma-khata-ma-gaha-lthana-ja-raha-tarakatara-taral-palta-pacayata-matara-ghayal-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में खेत में गेहूं लादने जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, पंचायत मित्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में खेत में गेहूं लादने जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, पंचायत मित्र घायल
रायबरेली में लालगंज क्षेत्र के मदई खेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गेहूं लादने जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे में पंचायत मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी नन्हे, आकाश गुप्ता और परमेश ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे। ट्रैक्टर परमेश चला रहे थे। गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर ट्रॉली खेत में पलट गई। हादसे में नन्हे और आकाश ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन परमेश ट्रॉली के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। वहां मौजूद लोगों ने निजी वाहन से गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नन्हे और आकाश को मामूली चोटें आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।