{"_id":"6a529a1d1bbf5eb4a7010f51","slug":"two-accused-arrested-for-atm-card-swapping-fraud-raebareli-news-c-101-1-slko1031-162462-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 12 Jul 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये उड़ाने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। इसमें एक आरोपी उन्नाव, जबकि दूसरा हरदोई जिले का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि मदद करने के नाम पर आरोपी भोले-भाले लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते थे। आरोपियों के पास से एटीएम कार्ड, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
एसपी रवि कुमार ने बताया कि तड़के करीब चार बजे शहर के डबल फाटक के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र के पूराचांद गांव निवासी सूरज सिंह, हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के पैतापुर निवासी सौरभ सिंह को पकड़ा। आरोपियों के पास से 107 एटीएम कार्ड, पांच हजार रुपये की नकदी और बाइक बरामद की गई है।
जांच में पता चला है कि रायबरेली शहर के कल्लू का पुरवा निवासी राकेश कुमार गुप्ता बीती दो जुलाई को गल्ला मंडी रतापुर रोड स्थित एसबीआई एटीएम से धनराशि निकालने गए थे। पैसा निकालने में सहायता करने का झांसा देकर आरोपियों ने एटीएम कार्ड बदल लिया था। इसके बाद पिन नंबर जानकर खाते से चार बार में 20 हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एटीएम बूथों पर सीधे-साधे लोगों को बातचीत में उलझाकर उनका पिन देख लेते थे। फिर धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल देता था। बाद में दूसरे एटीएम से खाते से रुपये निकाल लेते थे। आरोपी सूरज के खिलाफ रायबरेली, लखनऊ, कानपुर नगर, सीतापुर, उन्नाव में धोखाधड़ी, गैंगस्टर अधिनियम समेत कुल 13 मामले दर्ज हैं।
यह दोनों शातिर ठग हैं। जांच में पता चला है कि इन सभी का एक गिरोह है, जो रायबरेली के अलावा अन्य जिलों में सक्रिय है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।