{"_id":"69ea07a42281d7cbc80df1ab","slug":"up-board-result-three-meritorious-students-from-raebareli-secured-place-in-the-10th-class-of-the-up-board-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: यूपी बोर्ड में 10वीं में रायबरेली के तीन मेधावियों को मिली जगह, 12वीं नंदिनी ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: यूपी बोर्ड में 10वीं में रायबरेली के तीन मेधावियों को मिली जगह, 12वीं नंदिनी ने किया टॉप
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार
हाईस्कूल में सलोन की तनु जायसवाल और इंटरमीडिएट में रायबरेली शहर की नंदिनी गुप्ता ने जिला टॉप किया है। जिला स्तरीय वरीयता सूची में 40 मेधावियों ने जगह बनाई है।
जिला टॉप करने वाली छात्रा नंदिनी व खुशी मनाते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे बृहस्पतिवार शाम घोषित हुए। जिले का परीक्षा परिणाम लगभग 85 फीसदी रहा, जिसमें इंटरमीडिएट के 85.73 प्रतिशत और हाईस्कूल के 84.31 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
Trending Videos
जिले के तीन मेधावियों ने यूपी मेरिट में जगह बनाई है, तीनों हाईस्कूल के परीक्षार्थी हैं। इनमें तनु जायसवाल ने 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ छठवीं और सर्वेश कुमरा मिश्र व अभिषी साहू ने 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ आठवीं पोजीशन बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल में सलोन की तनु जायसवाल और इंटरमीडिएट में रायबरेली शहर की नंदिनी गुप्ता ने जिला टॉप किया है। जिला स्तरीय वरीयता सूची में 40 मेधावियों ने जगह बनाई है, जिनमें हाईस्कूल के 18 और इंटरमीडिएट के 22 बच्चे शामिल हैं।

कमेंट
कमेंट X