{"_id":"69ea1878d8020e45bc002c68","slug":"video-video-yapa-marata-ma-haiisakal-ka-tana-mathhavaya-ka-mal-jagaha-85-fasatha-raha-paranaema-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यूपी मेरिट में हाईस्कूल के तीन मेधावियों को मिली जगह, 85 फीसदी रहा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यूपी मेरिट में हाईस्कूल के तीन मेधावियों को मिली जगह, 85 फीसदी रहा परिणाम
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे बृहस्पतिवार शाम घोषित हुए। जिले का परीक्षा परिणाम लगभग 85 फीसदी रहा, जिसमें इंटरमीडिएट के 85.73 प्रतिशत और हाईस्कूल के 84.31 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले के तीन मेधावियों ने यूपी मेरिट में जगह बनाई है, तीनों हाईस्कूल के परीक्षार्थी हैं।
इनमें तनु जायसवाल ने 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ छठवीं और सर्वेश कुमरा मिश्र व अभिषी साहू ने 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ आठवीं पोजीशन बनाई है। हाईस्कूल में सलोन की तनु जायसवाल और इंटरमीडिएट में रायबरेली शहर की नंदिनी गुप्ता ने जिला टॉप किया है। जिला स्तरीय वरीयता सूची में 40 मेधावियों ने जगह बनाई है, जिनमें हाईस्कूल के 18 और इंटरमीडिएट के 22 बच्चे शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।