सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Waiting for rain; hot winds causing distress

Raebareli News: बारिश का इंतजार, गर्म हवा कर रही बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 16 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Waiting for rain; hot winds causing distress
स्कूटी पर सवार महिला और उसकी मां ने अपने बेटे को दुपट्टे से पूरी तरह ढक रखा था।
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। हर किसी की निगाह आसमान पर लगी है कि मानसून जल्दी आए। मौसम विभाग का कहना है कि अभी मानसून आने का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। अभी मानसून आने में देरी है। गर्म हवा के साथ उमस लोगों को पसीने से तरबतर कर रही है।


सोमवार को सुबह छह बजे से आधे घंटे के लिए बदली छाई रही और उसके बाद गर्मी का जोर तेज हो गया। हाल यह रहा कि सुबह नौ बजे धूप इतनी तेज रही कि लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर में एक किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली, जिससे आम जनजीवन पर भी असर पड़ा। दोपहर दो बजे सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है। रात में भी उमस होने से लोगों को सुकून की नींद भी नहीं मिल पा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि नमी का प्रतिशत अधिक है, इस कारण उमस के साथ गर्मी पड़ रही है। गर्म हवा चलने से दोपहर में अधिक गर्मी हो रही है।
विज्ञापन



गर्मी में बिगड़ रही सेहत
जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी शुरू हुई तो परचा काउंटर पर लोगों की भीड़ रही। बुखार, उल्टी, दस्त के मरीज अधिक आए। चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। चिकित्सक डॉ. रुद्रांश मिश्रा ने बताया कि उमस के साथ गर्मी पड़ रही है। इस कारण शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। उल्टी और दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी न होने दी जाए और तली चीजों के साथ बाहर के खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed