फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   21 out of 110 complaints were resolved during the 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day).

Rampur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 110 में से 21 शिकायतों का हुआ समाधान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
21 out of 110 complaints were resolved during the 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day).
रामपुर। जिले की सभी छह तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों ने राजस्व, पुलिस, बिजली, विकास, पंचायत और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जनपद में कुल शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 21 का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत दी गई। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मिलक तहसील में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का तत्काल निस्तारण किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनंद कुमार सिंह ने 26 शिकायतें सुनीं और चार मामलों का मौके पर समाधान कराया। बिलासपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान की अध्यक्षता में आठ शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें दो का निस्तारण किया गया। शाहबाद तहसील में 11 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर समाधान हुआ। स्वार तहसील में 26 शिकायतों में से पांच का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि टांडा तहसील में आई 13 शिकायतों में से तीन मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे। संबंधित विभाग मौके पर जांच कर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed