{"_id":"6a6e582adec95e301203faa4","slug":"lekhpals-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-regarding-their-pending-demands-rampur-news-c-282-1-rmp1027-176865-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में आवाज बुलंद की। संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष राजस्व परिषद लखनऊ के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की।
लेखपालों ने कहा कि वे राजस्व व शासन की विभिन्न योजनाओं का जिम्मेदारी से संचालन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सेवा संबंधी मांगें वर्षों से लंबित हैं। इससे कर्मचारियों में निराशा और असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सरकार से लंबित प्रकरणों का समयबद्ध समाधान कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया दोबारा शुरू करने, लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने और लेखपालों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग प्रमुखता से उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि काफी पहले स्थानांतरण के लिए आवेदन लिए गए थे, लेकिन अब तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। इससे कई कर्मचारी अपने परिवार से दूर सेवाएं देने को मजबूर हैं। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष रवि कुमार, तहसील मंत्री नितिन गंगवार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
शाहबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेश स्तर की लंबित एवं न्यायोचित मांगों के साथ-साथ जनपद की स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई है। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शासन और राजस्व परिषद ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष अमरीश कुमार और जिला मंत्री सुमित कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रदेश स्तर पर वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची तत्काल जारी करने, वर्ष 2024 बैच की विभागीय परीक्षा के परिणाम और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र घोषित करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण पोर्टल दोबारा खोलने तथा इच्छुक लेखपालों का स्थानांतरण करने की मांग की गई है। इस मौके पर राहुल कुमार, मनोज कुमार, मनोजपाल, इंतजार, तौकीर अहमद, सुनित कुमार, तफसीर हुसैन आदि मौजूद रहे।