{"_id":"6a6e574f9e0b82b8620c536e","slug":"bku-submits-memorandum-to-address-errors-in-land-records-khataunis-rampur-news-c-282-1-smbd1026-176815-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खतौनियों की त्रुटियों के समाधान के लिए भाकियू ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खतौनियों की त्रुटियों के समाधान के लिए भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसानों की खतौनियों में अंश-निर्धारण एवं नाम संबंधी त्रुटियों का मुद्दा उठाते हुए इसके शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने तहसील मुख्यालय पर विशेष शिविर आयोजित कर लंबित मामलों का समाधान कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि तहसील टांडा क्षेत्र के अनेक किसानों की खतौनियों में अभी भी अंश-निर्धारण और नाम संबंधी त्रुटियां बनी हुई हैं। इसके अलावा कई किसानों के नामों में आंशिक गलतियां दर्ज हैं, जिससे उन्हें रजिस्ट्री कराने तथा ऑनलाइन खाता और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तहसील मुख्यालय पर विशेष शिविर लगाया जाए, ताकि खतौनियों में अंश-निर्धारण एवं नाम संबंधी सभी त्रुटियों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जा सके।
इस दौरान भाकियू टांडा नगर अध्यक्ष मज़हर अली लाला, जिला संगठन मंत्री साबिर अली, फरीद खां, मोहम्मद रफीक, रियासत अली, मास्टर रफीक, भूरा खान, महमूद हुसैन, अकील और राजपाल चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।