{"_id":"6a6e57afba98528296085fc2","slug":"bulldozers-razed-illegal-plotting-unauthorized-plots-on-two-land-parcels-were-demolished-rampur-news-c-282-1-smbd1026-176817-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, दो गाटों में की गई प्लॉटिंग ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, दो गाटों में की गई प्लॉटिंग ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। शनिवार को राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने राजस्व ग्राम टांडा खास में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने गाटा संख्या 481 (रकबा 0.2390 हेक्टेयर) और गाटा संख्या 598 (रकबा 0.4130 हेक्टेयर) में बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि यह प्लॉटिंग बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए की जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान लेखपाल इमरान, नगर पालिका के लिपिक शुभम भारती समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बिना अनुमति या नियमों के विपरीत की जाने वाली प्लॉटिंग पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता और आवश्यक स्वीकृतियों की जांच जरूर कर लें।