{"_id":"6a6e57800de543b8430fcd58","slug":"bookings-are-for-70000-but-only-25000-are-being-received-inflation-has-reduced-the-djs-appeal-rampur-news-c-282-1-rmp1001-176840-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बुकिंग तो 70 हजार की है पर मिल रहे 25 हजार, महंगाई ने कम की डीजे की धमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बुकिंग तो 70 हजार की है पर मिल रहे 25 हजार, महंगाई ने कम की डीजे की धमक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर अब बाजे और डीजे पर भी पड़ा है। परंपरा और पीढि़यों के काम को देखते हुए संचालक इस धंधे को कर तो रहे हैं लेकिन मुनाफा अब आधा भी नहीं रह गया। संचालक बताते हैं कि यदि चार दिन के लिए 70 हजार रुपये में डीजे हरिद्वार के लिए ही बुक करते हैं तो आधे से ज्यादा तो मुनाफा तो पेट्रोल-डीजल ही खा जाता है। वाहन का किराया और मजदूर और अन्य खर्च निकालने के बाद 25 हजार तक ही बच पाता है, जबकि पहले मुनाफा काफी था और उस वक्त काम भी ज्यादा था।
सावन मास में सैकडों श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते हुए कांवड़ लेने जाते हैं और भोले बाबा पर अभिषेक करते हैं। एक साथ वाहन पहले दिन से ही निकलने लगते थे लेकिन अब महंगाई ने डीजे की धमक को कम कर दिया है। दरअसल इस समय डीजे की बुकिंग कम ही है। सालों से जो लोग डीजे बुक कराकर ले जाते हैं वहीं लोग बुकिंग के लिए संचालकों के पास आ रहे हैं, जबकि नया ग्राहक पहुंच नहीं रहा।
संचालक बताते हैं कि इस बार बुकिंग तो हुई है लेकिन उस तरह से नहीं जैसे पहले होती थी। पेट्रोल और डीजल पर महंगाई ने अब डीजे की बुकिंग पर भी असर डाला है। संचालक बताते हैं कि आसपास क्षेत्र से 5000 से बुकिंग शुरू है और तीन-चार दिन के लिए हरिद्वार तक जाने के लिए करीब 70-80 हजार रुपये तक मिल जाते हैं लेकिन इस समय तेल के दामों पर महंगाई होने से पहले वाहन का किराया निकालना पड़ता है और फिर तेल खर्च निकलता है और इसके बाद मजदूरों की मजदूरी निकालने के बाद कहीं जाकर थोड़ा बहुत बच पाता है। कई संचालक ऐसे भी मिले, जिन्होंने इस बार डीजे बुकिंग पर नहीं लगाया तो कुछ ऐसे भी मिले जिनके डीजे एक हफ्ते पहले से मिलक और अन्य जगह बुकिंग पर चल रहे हैं। उन सभी का कहना है कि इस बार सावन में मुनाफा नहीं है।
विज्ञापन
-- -- --
क्या कहते हैं डीजे संचालक
10 साल से डीजे का काम कर रहे हैं। शादी, पार्टियों के अलावा सावन के त्योहार पर बुकिंग की जाती है। इस बार हमारा डीजे मिलक क्षेत्र में लगा हुआ है। पहले और अब में काफी अंतर आया है। पेट्रोल-डीजल के दाम से डीजे की धमक कम हुई है।
-रोहित सैनी, डीजे संचालक, गंगापुर रोड
-- -- --
हरिद्वार तक के लिए हमारा डीजे बुक होता है। तीन-चार दिन का टूर होता है और इसमें 70-80 हजार तक किराया होता है लेकिन इसमें भी वाहन, तेल और मजदूरों का निकाल दें तो काफी कम आमदनी हो पाती है।
-मोहित सैनी, डीजे संचालक, गंगापुर रोड
-- -- -
पीढि़यों से हम सावन में डीजे का काम कर रहे हैं लेकिन एक समय था जब डीजे बुक कराने के लिए लाइन लग जाती थी लेकिन अब वो काम धंधा नहीं रहा, इसलिए हमने इस बार डीजे बुक ही नहीं किए। महंगाई काफी ज्यादा हो रही है।-अशोक कुमार सैनी, आगापुर, ज्वाला नगर