{"_id":"6a6e57fd8f87dbd79d021301","slug":"kite-flying-causing-power-outages-residents-facing-inconvenience-rampur-news-c-282-1-rmp1001-176850-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पतंगबाजी से उड़ रही बिजली, मोहल्लों के लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पतंगबाजी से उड़ रही बिजली, मोहल्लों के लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में रोजाना बत्ती गुल हो रही है। खासकर शाहबाद गेट, बिलासपुर गेट और पहाड़ी गेट पर पतंगबाजी के चलते बत्ती ज्यादा गुल हो रही है। इसके चलते देर शाम भी शाहबाद गेट पर सप्लाई ठप रही। करीब दो घंटे के बाद उलझे तारों से पतंग निकाली गई और फिर सप्लाई शुरू की गई।
देर शाम करीब सात बजे कोतवाली फीडर पर बिजली की हाईटेंशन लाइन में पतंग फंस गई। युवकों ने कई बार झटके से पतंग उतारने का प्रयास किया लेकिन झटका देने से तार आपस में चिपक गए और शार्ट हो गया, जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई। सूचना के बाद पहुंची टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सप्लाई सुचारू की, जिसके बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। अक्सर इस इलाके में पतंगबाजी की वजह से सप्लाई ठप हो जाती है। इसमें शाहबाद गेट, बिलासपुर गेट और पहाड़ी गेट इलाके में पतंगबाजी से बिजली जाने की समस्या ज्यादा है। इन इलाकों में देर शाम से पतंगे उड़ना शुरू हो जाती है, जिससे दिक्कत बढ़ने लगती है। कई बार इसके लिए बिजली विभाग की टीम और पुलिस टीम ने भी तारों के बीच पतंग उड़ाने से मना किया लेकिन फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं और सप्लाई प्रभावित हो रही है। टीम को आए दिन मशक्कत करनी पड़ रही है। एक्सईएन प्रथम पीके शर्मा ने बताया कि इन इलाकों में लोग पतंगबाजी करने से नहीं चूक रहे। कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन सुधार नहीं हो सका।
-- -- -- -