फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A ceremony will be held today to mark the 59th Raising Day of the CRPF Group Centre, Rampur.

Rampur News: सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र रामपुर के 59वें स्थापना दिवस पर आज होगा समारोह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A ceremony will be held today to mark the 59th Raising Day of the CRPF Group Centre, Rampur.
रामपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का रामपुर ग्रुप केंद्र देश के प्रमुख ग्रुप केंद्रों में शामिल है। ग्रुप केंद्र का 59वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। यह ग्रुप केंद्र रामपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें देश सेवा का अवसर प्रदान करता है। यहां से प्रशिक्षित जवानों ने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर देश की आंतरिक सुरक्षा में योगदान दिया है। अपने 58 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में ग्रुप केंद्र ने व्यापारिक, सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र रामपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक पूर्ण सिंह धर्मशक्तू के अनुसार ग्रुप केंद्र की स्थापना 1 अगस्त 1968 को हुई थी। स्थापना के बाद लगभग 58 वर्षों के गौरवशाली सफर में ग्रुप केंद्र ने बल की प्रशासनिक व्यवस्था, प्रशिक्षण, अनुशासन, कल्याणकारी गतिविधियों तथा परिचालन क्षमता को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन

ग्रुप केंद्र ने समय-समय पर देशभर में तैनात विभिन्न बटालियनों और इकाइयों को प्रशासनिक सहयोग, संसाधनों की उपलब्धता, प्रशिक्षण तथा कार्मिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहां उपलब्ध आधुनिक आधारभूत सुविधाएं, सुव्यवस्थित प्रशिक्षण व्यवस्था, आवासीय परिसर, चिकित्सा सुविधाएं, खेलकूद तथा अन्य कल्याणकारी व्यवस्थाएं बल के कार्मिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप केंद्र रामपुर की गौरवशाली यात्रा केवल एक संस्थान की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि सीआरपीएफ के उन अनगिनत वीर जवानों के समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। रामपुर जिले के सैकड़ों युवा आज सीआरपीएफ में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं।
उन्हें रोजगार भी मिला है। ग्रुप केंद्र में रहने वाले बल के कार्मिक और उनके परिवार स्थानीय बाजार की आर्थिक गतिविधियों में भी योगदान देते हैं। सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में समाज सेवा के कार्य भी किए जाते हैं। सीआरपीएफ द्वारा संचालित दो शिक्षण संस्थानों में बड़ी संख्या में सामान्य नागरिकों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां बच्चों को खेलों और आपदा के समय देश सेवा के लिए भी तैयार किया जाता है।
0000
आज आयोजित होगा स्थापना दिवस समारोह
एक अगस्त 2026 को स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रुप केंद्र परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत शहीदों को श्रद्धांजलि, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर बल के गौरवशाली इतिहास, वीरता, त्याग और उत्कृष्ट सेवाओं का स्मरण करते हुए सभी कार्मिक राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण का पुनः संकल्प लेंगे।

0000
सीआरपीएफ का आदर्श वाक्य ''''सेवा और निष्ठा'''' ग्रुप केंद्र रामपुर की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। इस भावना के साथ यहां कार्यरत अधिकारी और जवान राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में देशवासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। -पूर्ण सिंह धर्मशक्तू, पुलिस उप महानिरीक्षक, सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed