{"_id":"6a6d08ecdd9f0818010e956e","slug":"judge-hearing-cases-related-to-azam-khan-transferred-rampur-news-c-282-1-rmp1004-176805-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आजम खां से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले जज का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आजम खां से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले जज का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा नेता आजम खां से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें मुजफ्फरनगर में एडीजे एससी-एसटी कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया है। फिलहाल उनके स्थान पर किसी न्यायिक अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है।
सपा नेता आजम खां के खिलाफ कई मामले एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट और मजिस्ट्रेट कोर्ट में विचाराधीन हैं। इन मामलों की सुनवाई जारी है। हाईकोर्ट के आदेश पर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार का तबादला किया गया है। इसके अलावा एडीजे सीताराम को एडीजे स्पेशल जज तथा एडीजे स्पेशल जज छवि आस्थाना को एडीजे बनाया गया है।
000
क्वालिटी बार मामले में आरोप तय नहीं हो सके, 14 अगस्त को होगी सुनवाई
रामपुर। क्वालिटी बार मामले में सपा नेता आजम खां समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को आरोप तय नहीं हो सके। बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिए जाने पर कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में दर्ज इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद आरोप तय नहीं हो सके। अब मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। संवाद