{"_id":"6a6d07f7a197c9b9da06cbe5","slug":"inauguration-of-a-110-meter-long-rcc-road-in-sheikhupura-ward-rampur-news-c-282-1-smbd1029-176779-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शेखूपुरा वार्ड में 110 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शेखूपुरा वार्ड में 110 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव से जूझने वाले शेखूपुरा वार्ड के लोगों को राहत मिली है। नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला के वार्ड संख्या 11 में वर्षों से कच्चे पड़े मार्ग को पक्का कर 110 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली ने फीता काटकर सड़क का लोकार्पण किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली ने बताया कि नज़ीर अहमद के घर से मुख्य मार्ग तक 110 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। यह मार्ग पहले पूरी तरह कच्चा था, जिससे बरसात के दिनों में पानी भर जाने के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता था। वार्डवासियों की लगातार शिकायत के बाद नगर पंचायत ने सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक कच्चे रास्ते को पक्का कराना उनका उद्देश्य है। नगर में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सभासद रफीक अहमद खां, रियासत अली, नज़ीर अहमद, सगीर अहमद, तस्वीर अहमद, तौकीर अहमद, मेहराब खां, गुच्छन खां, नूर समद वारसी, फरजंद खां, मसरूर अहमद, एडवोकेट मोहम्मद आसिफ, गुलाम नबी, रहमत अली, शमशाद हुसैन, खलील अहमद, राजू वाल्मीकि, टिंकू ठाकुर और महराजुद्दीन ठेकेदार आदि मौजूद रहे।