{"_id":"6a6d08968f5d331848060d4b","slug":"district-wide-riot-control-drills-police-practice-crowd-control-rampur-news-c-282-1-rmp1004-176801-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दंगा नियंत्रण को लेकर जिलेभर में ड्रिल, पुलिस ने किया भीड़ नियंत्रण का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दंगा नियंत्रण को लेकर जिलेभर में ड्रिल, पुलिस ने किया भीड़ नियंत्रण का अभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी सर्किलों में दंगा नियंत्रण एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। संबंधित क्षेत्राधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित अभ्यास में पुलिस बल ने दंगा और बलवा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रियाओं और रणनीतिक उपायों का क्रमबद्ध अभ्यास किया।
ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों पर प्रभावी नियंत्रण, आंसू गैस तथा अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बल प्रयोग की वैधानिक प्रक्रिया, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई तथा विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के तरीकों का भी अभ्यास कराया गया।
अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी संवेदनशील स्थिति में संयम, सतर्कता और अनुशासन बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नियमित ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल को हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के लिए तैयार रखना है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित, प्रभावी और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
000
यह ड्रिल सभी सर्किलों में क्षेत्राधिकारियों की देखरेख में कराई गई। इस दौरान पुलिस बल को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है। -अनुराग सिंह, एएसपी