फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth from Ajitpur drowns in river in Gujarat

Rampur News: गुजरात में नदी में डूबने से अजीतपुर के युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Youth from Ajitpur drowns in river in Gujarat
रामपुर। मजदूरी करने गुजरात गए अजीतपुर निवासी युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने कुछ साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे में उसके एक साथी की भी जान चली गई।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात शव गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अजीतपुर गांव स्थित मदीना मस्जिद निवासी अनवर हुसैन का बेटा वसीम मजदूरी करता था। रोजगार के सिलसिले में वह काफी समय पहले गुजरात चला गया था और जनपद पाली में रहकर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार को वसीम अपने साथियों के साथ घर के पास से गुजर रही नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वसीम और उसका एक साथी गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख अन्य युवकों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकलवाए। शिनाख्त के बाद पुलिस ने हादसे की सूचना वसीम के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही अजीतपुर गांव में कोहराम मच गया। देर रात गुजरात से वसीम का शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। वसीम अपनी बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed