{"_id":"69b30f143294b4d895009484","slug":"a-report-has-been-filed-regarding-the-incident-in-which-three-people-were-injured-after-a-coffee-machine-exploded-rampur-news-c-282-1-rmp1024-166177-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: काॅफी मशीन फटने से तीन लोग झुलसने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: काॅफी मशीन फटने से तीन लोग झुलसने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। लगन समारोह में अचानक कॉफी की मशीन फटने से 22 फरवरी को तीन लोग झुलस गए थे। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौजूदा समय में उसका उपचार दिल्ली में चल रहा है। आरोप है कि हलवाई ने जबरन युवक को कॉफी मशीन में लगा दिया था। अब पीड़ित के परिजनों ने हलवाई समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के रामी की मड़ैया निवासी बाबूराम का आरोप है कि उसका बेटा कुलदीप आर्मी की तैयारी करने के साथ ही पढ़ाई कर रहा है। बीच-बीच में वह खर्चा निकालने के लिए मजदूरी भी करने लगता है। बाबूराम के अनुसार थाना क्षेत्र के ही मगरमऊ गांव निवासी रिंकू हलवाई का काम करता है। उसने बेटे से कहा कि वह पांच सौ रुपये की मजदूरी दिला देगा। उसे शादी समारोह में चलना पड़ेगा।
22 फरवरी को कुलदीप तैयार हो गया और मजदूरी करने के लिए रिंकू के साथ एक लगन कार्यक्रम में चला गया। जहां पर रिंकू ने उसे जबरन कॉफी मशीन में लगा दिया।
इन्कार करने पर उसके साथ अभद्रता की। मजबूरन बेटा मशीन पर काम करने लगा। बताते हैं कि मशीन कॉफी पुरानी थी और कॉफी बनाते समय अचानक फट गई। जिससे कुलदीप के अलावा दो अन्य लोग भी झुलस गए। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुलदीप की हालत गंभीर होने पर परिजन पहले उसे बरेली फिर दिल्ली ले गए, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बाबूराम ने रिंकू, मनीष, खेमकरन और रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos