सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report filed against seven accused for entering the house and firing

Rampur News: घर में घुसकर फायर करने में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Report filed against seven accused for entering the house and firing
विज्ञापन
रामपुर। थाना टांडा क्षेत्र के एक युवक ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि 18 फरवरी की शाम छह बजे अपने परिवार के साथ अपने घर में था, इसी दौरान गांव के ही विजेंद्र और नरेश के हाथ में तमंचे व अन्य लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसके ऊपर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया। बीच-बचाव में आई उसकी पत्नी व बच्चों को मारना पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपडे फाड़ दिए। आसपास के लोगों का आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ केएन आनंद ने बताया कि विजेंद्र, नरेश, रंजीत, सुरजीत, कमल, किशन लाल और झुन्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed