{"_id":"69b30e452cbe012e070e8c97","slug":"report-against-four-on-charges-of-assault-and-molestation-rampur-news-c-282-1-rmp1026-166154-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मारपीट व छेड़खानी के आरोप में चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मारपीट व छेड़खानी के आरोप में चार के खिलाफ रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। मारपीट तथा छेड़खानी के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव निवासी टिंकू उर्फ पवन उससे रंजिश रखता है। 15 फरवरी को उसके पति पड़ोसी गांव में गए थे। वहां पहले से मौजूद टिंकू उर्फ पवन उसके पति से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथी राजकुमार, दिनेश, आकाश को भी मौके पर बुला लिया और उसके पति से मारपीट करने लगे।
सूचना पर वह अपने पुत्र के साथ मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके पति व पुत्र को दौड़ाकर पीटा तथा मारपीट कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। तथा बुरी नियत से छेड़खानी करने लगे। उसी दिन वह थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी लेकिन आरोपियों के राजनैतिक प्रभाव के कारण रिपेार्ट दर्ज नहीं हुई।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। संवाद
Trending Videos