सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five women injured in a brawl over drain waste

Rampur News: नाली के कचरे को लेकर चले लाठी-डंडे, पांच महिलाएं घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Five women injured in a brawl over drain waste
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह नाली के कचरे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
Trending Videos


ग्राम देवीपुरा निवासी प्रेमपाल की पत्नी सुमन लता और हीरालाल की पत्नी नीलम के बीच सुबह करीब दस बजे नाली में कचरा डालने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में नीलम और उनकी बेटी सरोज तथा दूसरे पक्ष की सुमन, उनकी देवरानी संजना और पुत्रवधू घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और किसी तरह झगड़े को शांत कराया।
सभी घायल कोतवाली पहुंचे, जहां से नीलम, सुमन और संजना को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार कर घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed