सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three injured in bike-auto collision, referred to higher centre

Rampur News: बाइक-ऑटो भिड़ंत में तीन घायल, हायर सेंटर रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three injured in bike-auto collision, referred to higher centre
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। रामपुर मार्ग स्थित समोदिया गांव के अड्डे के पास बुधवार रात बाइक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार तहेरे-चचेरे भाई और ऑटो में सवार एक युवक को गंभीर चोटें आईं।
Trending Videos

जनपद बदायूं निवासी देवेंद्र पाल और भुवनेश बाइक से उत्तराखंड बाजपुर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। समोदिया अड्डे के पास सामने से आ रहे सवारियों से भरे ऑटो से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार और ऑटो में सवार दानिश निवासी रसूलपुर-फरीदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी स्वार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed