फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused arrested from Himachal for getting a truck released using a fake driving license.

Rampur News: फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस से ट्रक छुड़वाने का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested from Himachal for getting a truck released using a fake driving license.
स्वार। कोतवाली पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर न्यायालय से ट्रक रिलीज कराने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बद्दी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कस्बा मसवासी निवासी मोहम्मद परवेज की ओर से न्यायालय में धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर वर्ष 2024 में थाना स्वार में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि भोट थाना क्षेत्र के गांव सनकरा निवासी रियाज हुसैन ने वादी के नाम से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार कर थाना भीरा में गोवध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में सीज ट्रक को न्यायालय से रिलीज करा लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। विवेचना के दौरान भोट निवासी चांद बाबू पुत्र जफर का नाम भी प्रकाश में आया। मुख्य आरोपी रियाज हुसैन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन स्थित बद्दी थाना क्षेत्र की रेडी कॉलोनी में एक झुग्गी के पास से वांछित आरोपी चांद बाबू को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट के चार, लूट के पांच, चोरी के चार, हत्या के प्रयास के तीन, गैंगस्टर एक्ट का एक, एनडीपीएस एक्ट का एक तथा धोखाधड़ी, कूटरचना, जालसाजी और धमकी से संबंधित वर्तमान मुकदमा शामिल है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को हिमाचल प्रदेश के बद्दी से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed