{"_id":"6a70d9cdac79854ac4070d75","slug":"youth-makes-reel-by-reporting-a-fake-suicide-found-sleeping-at-home-rampur-news-c-282-1-rmp1016-177004-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आत्महत्या की फर्जी सूचना देकर बनाई रील, घर में सोता मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आत्महत्या की फर्जी सूचना देकर बनाई रील, घर में सोता मिला युवक
Mon, 03 Aug 2026 11:41 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक ने आत्महत्या की फर्जी सूचना देकर पुलिस को रातभर दौड़ाया। युवक ने जहरीला पदार्थ पीने का नाटक करते हुए वीडियो बनाया, उसे भावनात्मक गीत के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया और पुलिस को आत्महत्या की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और युवक की लोकेशन ट्रेस कर उसके घर पहुंची, जहां वह आराम से सोता मिला।
मामला शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव का है। रविवार रात करीब 11 बजे गांव निवासी दीपेश दिवाकर ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह जहरीला पदार्थ पीते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के साथ उसने आत्महत्या का आभास देने वाला गाना लगाया और पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल युवक की तलाश में रवाना हो गई। लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस टांडा गांव पहुंची तो युवक अपने घर में चैन की नींद सोता मिला। पूछताछ में उसने बताया कि उसने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि सोशल मीडिया के लिए रील बनाई थी और मजाक में पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
कोतवाल रणवीर सिंह ने बताया कि युवक से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने फर्जी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि युवक के परिजनों को भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की सख्त चेतावनी दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की झूठी सूचनाएं देकर पुलिस का समय बर्बाद न करें।